दिल्ली पुलिस भर्ती : बुरी खबर, दो बड़ी भर्तियां रद्द, बताई ये वजह
दिल्ली पुलिस ने प्रशासनिक कारणों से हेड कांस्टेबल पद की दो भर्तियों को रद्द कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने 2019 में हेड कांस्टेबल (क्लर्क) के पद पर 554 और हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर/ टेली प्रिंटर ऑपरेटर) के पद पर 649 वैकेंसी निकाली थी। इन पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति की जानी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने ताजा नोटिस जारी कर इन दोनों भर्तियों को रद्द करने की सूचना दी थी।


भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से 100 रुपये का शुल्क भी लिया गया था। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिक्तियों के लिए पंजीकरण करते समय, उम्मीदवारों को 100 रूपए शुल्क का भुगतान भी करना पड़ा था। हालांकि अभी तक पुलिस विभाग ने शुल्क वापसी के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
दिल्ली पलिस हैड-कांस्टेबल (मंत्रालयिक) के कुल 554 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के कुल 372 पद और महिला अभ्यर्थियों के 182 पद भरे जाने थे। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 55 पद भी भर्ती में शामिल किए गए थे। दस प्रतिशत पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को लिया जाना था।